समस्तीपुर के गंगापुर में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 किया जाम

मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चक्क हबीब गांव, वार्ड संख्या-12 निवासी करीब 25 वर्षीय कमल कुमोद उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

समस्तीपुर के गंगापुर में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 किया जाम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां गुरुवार की शाम में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्य कर दी है। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चक्क हबीब गांव, वार्ड संख्या-12 निवासी करीब 25 वर्षीय कमल कुमोद उर्फ सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे एवं अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-28 को पूरी तरह जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस भी भारी संख्या में मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाकर उनसे बातचीत करने की मांग रखी।

इसके बाद एसडीपीओ सदर 01 समस्तीपुर सतीश सुमन मौके पर पहुंचे उन्होंने मृतक के परिजनों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस पदाधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इधर, करीब दो घंटे तक एनएच-28 जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पूरी तरह बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

समस्तीपुर से शाकिब रहमान की रिपोर्ट