अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन! पटना से प्रयागराज तक तूफानी सफर, रास्ते में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी प्रयागराज यात्रा सुर्खियों में है। अनंत सिंह कार से ही पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।
Anant Singh News: बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी प्रयागराज यात्रा सुर्खियों में है। अनंत सिंह कार से ही पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। प्रयागराज के पप्पू सलमान के निमंत्रण पर निकले अनंत सिंह के स्वागत के लिए पटना से लेकर उत्तर प्रदेश तक समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके काफिले के रास्ते में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसे अनंत सिंह के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
अनंत सिंह के प्रयागराज रवाना होने के बाद भोजपुर जिले में उनके स्वागत का खास नजारा देखने को मिला। कायम नगर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य अभिनंदन किया। यहां बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए जुटे रहे। इसके बाद बामपाली के पास फोरलेन सड़क पर भी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
बामपाली में स्वागत का अंदाज और भी खास रहा। यहां समर्थकों ने जेसीबी मशीन के जरिए अनंत सिंह पर फूलों की वर्षा की। फूलों की बारिश और समर्थकों की भारी भीड़ के बीच अनंत सिंह भी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
पूरे रास्ते में जिस तरह उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं और समर्थक बड़ी संख्या में जुट रहे हैं, उससे अनंत सिंह की लोकप्रियता और उनके राजनीतिक प्रभाव की चर्चा तेज हो गई है। उनके काफिले के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी देखने को मिली।
हालांकि, इस यात्रा को लेकर किसी आधिकारिक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जगह-जगह हो रहे भव्य स्वागत ने इसे एक बड़े सार्वजनिक आयोजन का रूप दे दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रयागराज पहुंचने पर अनंत सिंह का स्वागत किस अंदाज में होता है और उनकी यह यात्रा आगे क्या राजनीतिक संदेश देती है।
pranavpr