मुजफ्फरपुर की धरती से गरजे अमित शाह, छठ महापर्व की एडवांस में दी बधाई, बोले- छठ मईया से प्रार्थना है, बिहार को जंगलराज से मुक्ति दें

अमित शाह रविवार को पिछले 10 महीने में 5वीं बिहार पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पताही मैदान से एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खूब गरजे हैं। मंच से शाह ने पूरे बिहारवासियों छठ की शुभकामनाएं दी है।

मुजफ्फरपुर की धरती से गरजे अमित शाह, छठ महापर्व की एडवांस में दी बधाई, बोले- छठ मईया से प्रार्थना है, बिहार को जंगलराज से मुक्ति दें
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MUZAFFARPUR: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र की सत्ता में बैठी बीजेपी बिहार पर विशेष तरीके से नजर गड़ाए बैठी है। बीजेपी बिहार की 63 फीसदी वोट अपने नाम करना चाहती है। इसी को लेकर अमित शाह रविवार को पिछले 10 महीने में 5वीं बिहार पहुंचे हैं। जहां उन्होंने पताही मैदान से एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खूब गरजे हैं। मंच से शाह ने पूरे बिहारवासियों छठ की शुभकामनाएं दी है।

पताही मैदान की धरती से अमित शाह ने मईया से प्रार्थना करते हुए कहा कि बिहार जंगल राज मुक्त हो. उन्होंने जनता से कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। कि नहीं. 2025 में भाजपा की सरकार बनानी है। वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आपने 2020 में आशीर्वाद दिया लेकिन पलटू राम ने पलटी मार दिया. आपने लालू के जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था। लेकिन यह पलटू राम ने बिहार को जंगलराज वालों से हाथ मिला लिया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई वरीष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।