बेटे के श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी तभी पिता को आया अचानक हार्ट अटैक, सदमें में पूरा गांव
सूरज बिहारी के पिता की मौत बेटे की हत्या से सदमे में थे पिता जवाहर यादव की हार्ट अटैक से मौत हत्या के 11 वें दिन पिता की मौत
NBC24NEWSDESK: पूर्णिया में व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या के 11 वें दिन जब श्राद्ध कर्म हो रहा था तब आज सदमे के कारण उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पिता जवाहर यादव भी बड़े गल्ला व्यवसायी थे । इस घटना के बाद से लोगों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है । परिजनों का कहना है कि हत्या के 10 दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस ने किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, जवाहर यादव के फैमिली डॉक्टर का कहना है कि अपने बेटे की हत्या के कारण पिता काफी सदमे में थे । आज जब एक तरफ सूरज बिहारी के श्राद्ध कर्म की तैयारी चल रही थी तो सुबह में अचानक हार्ट अटैक होने के कारण उनके पिता जवाहर यादव की भी मौत हो गई । उन्होंने प्रशासन से अपराधी को गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की । वहीं घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। हालांकि प्रशासन के द्वारा कुर्की जब्ती की कार्रवाई की तैयारी है और आरोपी के घर पर कुर्की का इश्तिहार भी चिपकाए गया है । बता दें कि 27 जनवरी को नेवालाल चौक के पास अपराधियों ने गोली मारकर व्यवसायी सूरज बिहारी की हत्या कर दी थी।
sweetysharma31517