भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का तेजस्वी यादव के बयान पर कड़ा पलटवार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने पर कि उन्हें 40 हज़ार करोड़ रुपये खर्च कर हराया गया, संजय सरावगी ने कहा कि अब सब कुछ “सुपर साफ” हो चुका है और जो थोड़ा-बहुत बचा है, वह भी जल्द साफ हो जाएगा।संजय सरावगी ने कहा कि जिन पर वसूली और आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं,

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का तेजस्वी यादव के बयान पर कड़ा पलटवार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने पर कि उन्हें 40 हज़ार करोड़ रुपये खर्च कर हराया गया, संजय सरावगी ने कहा कि अब सब कुछ “सुपर साफ” हो चुका है और जो थोड़ा-बहुत बचा है, वह भी जल्द साफ हो जाएगा।संजय सरावगी ने कहा कि जिन पर वसूली और आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं, उन पर भाजपा को कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है, कोर्ट खुद बोल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि उस परिवार में आपराधिक-राजनीतिक सिंडिकेट चलता है, और यही उनकी असली पहचान है।

तेजस्वी यादव द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए संजय सरावगी ने कहा कि यह पूरे बिहार की महिलाओं का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है, उन्हें रोज़गार देकर आत्मनिर्भर कर रही है। बिहार आज महिला सशक्तिकरण के मामले में पूरे देश में नंबर वन है।उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य महिलाओं को 10 हज़ार नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोज़गार देकर दो लाख तक की आमदनी के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे बयान बिहार की जनता और विशेषकर महिलाओं का अपमान हैं।

राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार विदेश जाकर देश का अपमान कर रहे हैं और सिख समाज का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश की जनता से पूरी तरह सफाया हो चुका है।

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की सच्चाई दिखा दी है। हालत यह है कि एक गाड़ी में बैठने लायक भी विधायक नहीं बचे हैं। महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए लगातार मजबूत हुई है।

अपने बयान के अंत में संजय सरावगी ने तंज कसते हुए कहा—

“कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है।”