भूमिहार महिला समाज के हरीतिमा सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरा जलवा

राजधानी पटना के सगुना मोड़ के समीप पनाश बैंक्वेट हाल में भूमिहार महिला समाज की ओर से आयोजित हरीतिमा सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने अपनी मस्ती के गीतों की प्रस्तुति से सावन की हरियाली की छटा का अहसास करा दिया।

भूमिहार महिला समाज के हरीतिमा सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरा जलवा

DANAPUR: राजधानी पटना के सगुना मोड़ के समीप पनाश बैंक्वेट हाल में भूमिहार महिला समाज की ओर से आयोजित हरीतिमा सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने अपनी मस्ती के गीतों की प्रस्तुति से सावन की हरियाली की छटा का अहसास करा दिया।

दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। संगीता सिंह ने विरह के गीत कजरी पिया मेंहदी मंगा दे मोतीझील से प्रस्तुत किया। जब जब चूड़ी खनके, मेरी चूड़ियां मेरी बिंदिया जैसे गीतों से माहौल गुलजार हो गया। सभी महिलाएं जमकर थिरकी और मस्ती के आगोश में झूमती रहीं। आर्या अदिति, श्वेता ने सोलो डांस पेश किया। स्वाति शर्मा की जारी बरखा बहार और स्वाति की प्रस्तुति सावन में लग गयी आग ने महफिल की सुर्खियां बटोरी।

हरीतिमा सावन महोत्सव में भूमिहार महिला समाज की संस्थापक प्रीति प्रिया, भावना भूषण, विधुरानी, अमरावती सिंह, कुमुद सिंह, अंजू सिन्हा, अर्चना, नेहा, डॉ. अमृता राय, मुक्ता मोहिनी, रजनी, गुंजिता, इन्दुबाला, पूजा, पल्लवी, किरण शाही, अनीता राय, सीमा, संगीता सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट