बिहार रेजीमेंट केंद्र में मनाया गया 15वीं बिहार बटालियन का 45 वां स्थापना दिवस

बिहार रेजीमेंट केंद्र में 15वीं विहार बटालियन का 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया। 15वीं बिहार बटालियन की स्थापना 1 सितंबर 1980 को लेफ्टिनेंट कर्नल दयानंद मलिक के नेतृत्व में दानापुर कैंट में की गई थी।

बिहार रेजीमेंट केंद्र में मनाया गया 15वीं बिहार बटालियन का 45 वां स्थापना दिवस

DANAPUR: बिहार रेजीमेंट केंद्र में 15वीं विहार बटालियन का 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया। 15वीं बिहार बटालियन की स्थापना 1 सितंबर 1980 को लेफ्टिनेंट कर्नल दयानंद मलिक के नेतृत्व में दानापुर कैंट में की गई थी। 24 फरवरी 1982 को बटालियन के कैप्टन आर एस बुचे ने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल के वी कृष्ण राव, पीवीएसएम से ध्वज प्राप्त किया। स्थापना से लेकर अब तक बटालियन ने युद्ध व शांति काल में कई उल्लेखनीय कार्य किये है और देश की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए बटालियन को क्रमशः वर्ष 2017 और 2023 में उतरी कमान और मध्य कमान के सेना कमांडरों की ओर से यूनिट प्रशंसा पत्र ने भी सम्मानित किया गया है। अनेक मौकों पर इस बटालियन के वीर बिहारी सैनिकों ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं तथा अपने प्रदर्शन को लगातार ऊंचा रखा है। आज बिहार रेजीमेंट केंद्र के वीर स्मृति स्थल पर बटालियन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बिहार रेजीमेंट केंद्र के लेफ्टिनेंट कर्नल जे एस संधू व सूबेदार मेजर नवीन कुमार समेत सभी रैंकों ने हिस्सा लिया