परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी ने छात्रों को दिया परीक्षा तनाव कम करने का मंत्र.... स्किल या मार्क्स... क्या है ज्यादा जरूरी?

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से बातचीत की

परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी ने छात्रों को दिया परीक्षा तनाव कम करने का मंत्र.... स्किल या मार्क्स... क्या है ज्यादा जरूरी?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण मंत्र दिए. इस कार्यक्रम में छात्रों ने प्रधानमंत्री से मिलने पर अपना अत्यधिक उत्साह व्यक्त किया...इसमें वे माता-पिता, छात्रों और शिक्षकों से बातचीत कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की बात की....परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के दूर-दूर से बच्चे और पेरेंट्स शामिल हुए हैं। अपने संवाद के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों, पेरेंट्स और टीचर्स को काफी कुछ सलाह दी। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को स्किल और मार्क्स को लेकर भी बताया।

पीएम ने बताया कि स्किल्स दो तरह की होती हैं। एक तो रियल लाइफ और एक प्रोफेशनल। दोनों पर ही ध्यान देना जरूरी है। स्किल की शुरुआत तो ज्ञान से ही होती है। मगर लाइफ स्किल का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसमें सोने और उठने का समय और एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। लाइफ स्किल का ख्याल भी होना चाहिए। प्रोफेशनल स्किल के साथ-साथ आपको लाइव स्किल पर भी ध्यान देना है। हर स्किल को सुधारते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुलन बेहद जरूरी है और ये हर चीज में होना चाहिए।

स्किल या मार्क्स... क्या है ज्यादा जरूरी?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान सभावत वेंकटेशन ने पीएम से सवाल किया कि सर मुझे टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स में काफी दिलचस्पी है। आपने ये भी कहा था कि स्किल ज्यादा जरूरी है। बाहर लोग कहते हैं कि मार्क्स जरूरी हैं। स्किल जरूरी हैं या फिर मार्क्स? ऐसा सोचते ही हमारे अंदर एक डर सा बैठ जाता है। आप बताइये क्या ज्यादा जरूरी है ? इसपर पीएम ने कहा कि हर चीज में संतुलन होना चाहिए। बैलेंस होना चाहिए। एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे कि नहीं गिरोगे ?