CTET 2023 का एग्जाम डेट हुआ जारी: 20 अगस्त को होंगे ऑफलाइन एग्जाम, सभी सवाल होंगे MCQs

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई (CBSE) ने CTET 2023 एग्जाम डेट की घोषणा क्लियर कर दी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 20 अगस्त को होगी।

CTET 2023 का एग्जाम डेट हुआ जारी: 20 अगस्त को होंगे ऑफलाइन एग्जाम, सभी सवाल होंगे MCQs

CTET 2023 का एग्जाम डेट हुआ जारी: 20 अगस्त को होंगे ऑफलाइन एग्जाम, सभी सवाल होंगे MCQs

NBC24 DESK - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई (CBSE) ने CTET 2023 एग्जाम डेट की घोषणा क्लियर कर दी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 20 अगस्त को होगी। इसी संबंध में एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी सीबीएसई ने जाहिर किया है। इसके नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET के 17वें एडिशन के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीटीईटी परीक्षा अब ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर (OMR) में 20.08.2023 (रविवार) को पूरे देश में आयोजित होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर इस नोटिफिकेशन को आसानी से देख सकते हैं।

वहीं CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। फर्स्ट पेपर, उनके लिए है जो केवल कक्षा I से 5 वीं तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। वहीं, पेपर II उनके लिए, जो कक्षा 6 से 8 वीं तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं। इसके साथ ही CTET परीक्षा में सभी प्रश्न एमसीक्यू (MCQs) ही पूछे जाते हैं। इनके साथ चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से कोई एक आंसर करेक्ट होता है।