होली मिलन में पहुंचे 'राम-श्याम', अनिशाबाद के वशिष्ट कॉलोनी में भव्य समारोह, दिखा आपसी सौहार्द
होली मिलन में पहुंचे राजीनति के 'राम-श्याम' रामकृपाल यादव और श्याम रजक की होली अनिशाबाद के वशिष्ट कॉलोनी में भव्य समारोह आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का दिया संदेश
Patna: अब बात होली मिलन समारोह की ...पटना के अनिशाबाद के वशिष्ट कॉलोनी हरनीचक में होली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह, रंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कॉलोनी के सभी आयु वर्ग के लोगों — बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों — ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव तथा क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक उपस्थित रहे। विधायक श्याम रजक का स्वागत लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 11 के पार्षद रवि प्रकाश बबलू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक फगुआ लोकगीतों ने पूरे वातावरण को होली के रंग में सराबोर कर दिया। उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत का आनंद लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। आयोजन समिति के सुव्यवस्थित प्रयासों के कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह होली मिलन समारोह वशिष्ट कॉलोनी की एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बनकर यादगार रहा। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट