सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना में गति लाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक

* 18 माह की निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण करें- सचिव* * परियोजना को लेकर साप्ताहिक समीक्षा करने का निदेश* * गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं*

सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना में गति लाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 10 फरवरी 2026:- पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय सभाकक्ष में सुल्तानगंज-अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना के कार्य में गति लाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सचिव ने परियोजना से संबंधित डिजाईन, अप्रोच पथ, ROB पसराहा सहित सभी बिन्दुओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उन्होंने परियोजना के निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने हेतु भी निदेशित किया। बैठक में विभाग के वरीय पदाधिकारी, परियोजना से जुड़े संबंधित इंजीनियर, कंसल्टेंट और संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह गंगा पुल परियोजना भागलपुर एवं खगड़िया जिलों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके पूर्ण होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा व्यापार, आवागमन एवं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। IIT Rorkee द्वारा Foundation एवं Sub Structure से संबंधित डिजाईन पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। P9 से P13 के बीच Well Cap के निर्माण करने हेतु पुराने Well cap P10 की cutting की जा रही है एवं P11 तथा P12 के पुराने Well cap की cutting की तैयारी की जा रही है। स्पैन P6 से P9 के बीच के बचे हुए कार्य हेतु संवेदक द्वारा समर्पित प्रस्ताव पर प्राधिकरण अभियंता द्वारा समीक्षा की जा रही है।

समीक्षा के दौरान सचिव ने कहा कि परियोजना के निर्माण में और तेजी लाएं ताकि टाइमलाइन पर कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पूर्ण पुल निर्माण कार्य को 18 माह की निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण किया जाए। टाइमलाइन पर कार्य नहीं होने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग द्वारा परियोजना की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण किया जा सके। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को परियोजना को लेकर साप्ताहिक समीक्षा करने का निदेश दिया गया। संवेदक से तत्काल वर्क प्रोग्राम एवं माइलस्टोन प्राप्त कर साप्ताहिक आधार पर प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए।

परियोजना की पहुँच पथ की कुल लंबाई लंबाई 20.3 Km है, जिसे पूर्ण करने हेतु मई, 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ROB पसराहा छोड़कर शेष सभी में कार्य किया जा रहा है। सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने संवेदक को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु संसाधनों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करते हुए कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

सचिव पंकज कुमार पाल ने की सुल्तानगंज–अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना की समीक्षा, 18 माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य । पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में आज विभागीय सभाकक्ष में सुल्तानगंज–अगुवानी घाट गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति एवं कार्यों में तेजी लाने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। परियोजना के प्रथम चरण में पहुँच पथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि यातायात संचालन को शीघ्र सुगम बनाया जा सके। पुनर्निर्माण से संबंधित Composite Beam (Girders) का निर्माण अनुमोदित कार्यशाला में आरेखन के अनुसार प्रारंभ करने हेतु कारवाई की जा रही है। वहीं, परिवर्तित सुपर-स्ट्रक्चर के अनुरूप IIT Roorkee द्वारा प्राप्त तकनीकी परामर्श के अनुसार नींव (Well Foundation) में आवश्यक सुधार का कार्य भी कराया जा रहा है। सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल के क्षतिग्रस्त अंश के पुनर्निर्माण हेतु माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा दिनांक 14.09.2023 को पारित आदेश के आलोक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त अंश (पियर-9 से पियर-13)पर दिनांक- 06/06/25 से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल के क्षतिग्रस्त अंश सहित पहुँच पथ एवं शेष बचे कार्यों को आगामी 18 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कार्य की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए। निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आईआईटी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों की टीम स्थल निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।

परियोजना से संबंधित दोनों ओर के पहुँच पथों के निर्माण कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। बिहार के मुख्य सचिव द्वारा 13.12.2025 को किए गए स्थल निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने संवेदक को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु संसाधनों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करते हुए कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

सचिव महोदय ने बताया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा परियोजना की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण किया जा सके। उल्लेखनीय है कि यह गंगा पुल परियोजना भागलपुर एवं खगड़िया जिलों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके पूर्ण होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा व्यापार, आवागमन एवं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

कार्य पुनः प्रारंभ होने के उपरांत तथा 05.01.2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में, पथ निर्माण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में की गई समीक्षा के अनुसार 16.01.2026 तक अगुवानी घाट एवं सुल्तानगंज की ओर जाने वाले पहुँच मार्ग की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। ब्रिज फाउंडेशन के डिजाइन का कार्य एक सप्ताह के अंदर आईआईटी रूड़की से वेटिंग कराकर ब्रिज फाउंडेशन का कार्य शीघ्र की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया की तुरंत पी - 9  से  पी - 12 के बीच सारा ब्रिज फाउंडेशन फाउंडेशन कार्य किया जायेगा। परियोजना से संबंधित पहुँच मार्ग की कुल लंबाई 20.300 किलोमीटर है, जिसके निर्माण कार्य को निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट