उपेंद्र कुशवाहा का बयान का पप्पू यादव गिरफ्तारी की बड़ा बयान
नीट मामले और सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है।इसी कड़ी में सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है।राहुल गांधी के ट्वीट और नीट मामले में पप्पू यादव के बयान के प्रतिशोध में गिरफ्तारी की बात को उपेंद्र कुशवाहा
NBC24 DESK - नीट मामले और सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है।इसी कड़ी में सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है।राहुल गांधी के ट्वीट और नीट मामले में पप्पू यादव के बयान के प्रतिशोध में गिरफ्तारी की बात को उपेंद्र कुशवाहा ने सिरे से खारिज कर दिया।उन्होंने कहा कि यह सब फालतू की बातें हैं, कहां का तार कहां जोड़ा जा रहा है, इसका कोई मतलब नहीं है।नीट छात्रों के मामले में सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा पहले ही कर दी है,
अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी।वहीं, पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं, बल्कि एक पुराना केस है।जिनको भी संदेह है, वे जाकर कोर्ट के रिकॉर्ड देख सकते हैं कि मुकदमा है या नहीं।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर फर्जी मुकदमे की बात होती तो अलग विषय होता,जब मुकदमा दर्ज है और उसी सिलसिले में पुलिस कार्रवाई कर रही है,तो कानून का पालन सभी को करना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो।
Manshi Pandey