ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी की बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में लाया सदर अस्पताल

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस कर्मी बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया।

ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी की बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में लाया सदर अस्पताल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24NEWSDESK: जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस कर्मी बेहोशी की हालत में सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। बेहोश हुए पुलिस कर्मी की पहचान राजकुमार सिंह, पिता रामचंद्र सिंह, निवासी पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। वे सोनो थाना में पदस्थापित हैं और पैक्स चुनाव की ड्यूटी में तैनात थे।

घटना के संबंध में कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव मे ड्यूटी पूरी करने के बाद सभी पुलिस कर्मी थाना पहुंचे थे। खाना खाने के बाद वे आराम करने की तैयारी में थे, तभी थाना के मुंशी द्वारा सूचना मिली कि एक पुलिस कर्मी सड़क पर गिरा हुआ है और उसकी बंदूक भी पास में पड़ी है। सूचना मिलते ही सभी कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर देखा गया कि सिपाही बेहोशी की हालत में थे। बिना देर किए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से सिपाही की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

 जमुई से हसनैन खान की रिपोर्ट।