‘……. का पोता हूं, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना’ पटना में आरजेडी नेता के बेटे की गुंडई, पदाधिकारी को रॉड से पीटकर किया अधमरा

बिहार के पटना जिले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता के बेटे की गुंडई सामने आई है। रुपसपुर इलाके के गोला रोड पर डोभी के नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

‘……. का पोता हूं, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना’ पटना में आरजेडी नेता के बेटे की गुंडई, पदाधिकारी को रॉड से पीटकर किया अधमरा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार के पटना जिले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता के बेटे की गुंडई सामने आई है। रुपसपुर इलाके के गोला रोड पर डोभी के नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ बुरी तरह मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए उन्हें नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बुधवार की शाम तेजस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जानकारी ली।

आपको बता दें कि गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह डोभी के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। मंगलवार रात 9.20 बजे वह स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। तभी एक युवक स्कार्पियो को आगे से रोक दिया और गाड़ी की चाबी मांगने लगा। इसे देख वे आगे से हटने के लिए कहने लगे। इसी बात पर वह आक्रोशित हो गया और उनपर रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने चिल्ला-चिल्लाकर कर कहा की तनुज यादव नाम है...जो उखाड़ना है उखाड़ लेना....घटना में पदाधिकारी की आंख और सिर में काफी चोटें आई। बाद में गाड़ी में मौजूद युवक और चालक उसे अस्पताल ले गए।

 पीड़ित के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरजेडी नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी से मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन उस समय पुलिस नहीं आयी। बाद में दारोगा बयान लेने के लिए आए थे। हालत गंभीर होने से बयान नहीं दे सके। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का रिश्तेदार है।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट