चोरी छिपे बॉयफ्रेंड संग कियारा अडवाणी पहुंची दुबई. बर्थडे मनाने, इन तस्वीरों ने खोल दी पोल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं

1.

Nbc24 desk:- बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं और इस बात की पोल एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खोल दी है। 

जानकारी के लिए बता दें एक्ट्रेस आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस दुबई में हैं और अपने स्वीटहार्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने स्पेशल डे का जश्न मना रही हैं। दरअसल, दोनों सेलेब्स को एक साथ दुबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनकी कुछ तसवीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है की दोनों ने फैंस के साथ अलग-अलग पोज़ दिए है।