दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के इशारे पर राजधानी में आतंकी हमले की साजिश रचने वाले 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब के और एक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शहज़ाद भट्टी के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पुलिस की नजरों से बचने के लिए विदेशी फोन नंबरों के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थ मंगवाए जाते थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में आतंकवादियों की बड़ी साजिश फेल! हथियारों का जखीरा बरामद !