नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा, इस दिन लेंगे पीएम पद की शपथ..

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। देश की जनता ने किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। हालांकि, एनडीए गठबंधन को बहुमत से ज्यादा सीटें हासिल हुई है। ऐसे में 10 सालों बाद देश में एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आगामी 8 जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा, इस दिन लेंगे पीएम पद की शपथ..

NEW DELHI: 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। देश की जनता ने किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। हालांकि, एनडीए गठबंधन को बहुमत से ज्यादा सीटें हासिल हुई है। ऐसे में 10 सालों बाद देश में एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आगामी 8 जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अभी कुछ देर पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अगली सरकार के गठन होने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। यह भी खबर है कि 7 जून को एनडीए के संसदीय दल के नेता का चुनाव होगा। उसके बाद सरकार का गठन किया जाएगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटें मिली है। पार्टी बहुमत से 32 सीटें दूर है। वैसे एनडीए ने 292 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है। पीएम मोदी मतगना के बाद अपने संबोधन में सरकार बनाने का दावा किया है। एनडीए सरकार बनाने में अब तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल (यूनाइटेड) की अहम भूमिका होने वाली है।