Anant Singh News: दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक करना होगा आत्मसमर्पण

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें सरेंडर करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी है।

Anant Singh News: दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक करना होगा आत्मसमर्पण
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Anant Singh News: बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें सरेंडर करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी है। अब अनंत सिंह को 1 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर 2026 तक या उससे पहले आत्मसमर्पण करना होगा। हालांकि, उनकी जमानत बहाल नहीं हुई है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल, अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी है। इसी का हवाला देते हुए उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। दलील सुनने के बाद अदालत ने उन्हें अतिरिक्त समय दे दिया। इससे पहले 30 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

दुलारचंद यादव के पोते ने दी थी चुनौती

इस मामले में मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने अनंत सिंह की जमानत रद्द कर उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास पर पर्याप्त विचार किए बिना उन्हें जमानत दे दी थी। इसी साल मार्च में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले के जांच अधिकारी को चार महीने के भीतर जांच पूरी कर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।

चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी दुलारचंद की हत्या

यह मामला 30 अक्टूबर 2025 का है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में अनंत सिंह और जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के काफिले आमने-सामने आ गए थे। इसी दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए ही उन्होंने मोकामा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।