तेजस्वी यादव का 7 फरवरी को स्वागत तथा अभिनंदन समारोह: अरुण यादव
Welcome and felicitation ceremony for Tejashwi Yadav on February 7: Arun Yadav
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के स्वागत और अभिनंदन समारोह में बिहार प्रदेश के सभी जिलों के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेंगे।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव का दिनांक 07 फरवरी; 2026 को राज्य कार्यालय आगमन पहली बार होगा, जहां राज्य कार्यालय स्थित कर्पूरी ठाकुर सभागार में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया जाएगा।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद के नवनिर्वाचित कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह-उमंग के साथ जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। राज्य कार्यलय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा पटना शहर में जगह-जगह होर्डिंग, पोस्टर लगा जा रहा है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव एक उर्जावान और विजनरी नेता हैं, जिन्हें सामाजिक और आर्थिक संरचना के साथ-साथ सामाजिक न्याय की अच्छी परख है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन और तेजस्वी यादव के कुशल नेतृत्व में राजद पूरे देश में नया कृतिमान स्थापित करेगा।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट