कर्णाटक चुनाव में आज बड़ा फैसला, राहुल गांधी 1 बजे ऐलान करेंगे, कल 10 मंत्रियों के साथ बेंगलुरु में शपथग्रहण

कल होने वाला था फैसला कौन होगा कर्नाटक का अगला CM ? इसके लिए दो उमीदवार थे पहले डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया।

कर्णाटक चुनाव में आज बड़ा फैसला, राहुल गांधी 1 बजे ऐलान करेंगे, कल 10 मंत्रियों के साथ बेंगलुरु में शपथग्रहण

NBC24 DESK-

अब ये बात साफ़ हो गयी है कि कर्नाटक के अगले CM सिद्धारमैया होंगे। इसका ऐलान राहुल गांधी आज दोपहर एक बजे करेंगे। डीके शिवकुमार के पास डिप्टी CM के साथ, दो ऊर्जा और सिंचाई मंत्रालय और प्रदेश अध्यक्ष का पद निश्चित किया गया है। साथ ही आपको बता दे की शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा। दोनों नेता 10 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

CM पद को लेकर पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक कई बैठकें हुईं। सिद्धारमैया रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी MLA ने नेता चुनने के लिए खड़गे को अधिकृत किया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑब्जर्वर्स से सभी विधायकों से वन-टु-वन बात करने को कहा था। इनमें 80 से ज्यादा विधायकों ने सिद्धारमैया के फेवर में वोट किया था।

आपको बता दे कि इन 2 फॉर्मूला पर बात हुई थी, जिसमे एक पर सहमति हुई 

पहला: सिद्धारमैया को पहले ढाई साल तक CM बना दीजिए। फिर ढाई साल बाद कुर्सी डीके को दी जाए, लेकिन दोनों इस पर सहमत नहीं है।

दूसरा: सिद्धारमैया को CM बना दिया जाए। डीके को PCC के चीफ के अलावा दो बड़े मंत्रालय दिए जाएं। इस पर कोई राय अब तक नहीं बनी है।

डीके शिवकुमार ने मंगलवार सुबह बेंगलुरु में कहा, 'हम सब एक हैं। हम 135 हैं। मैं किसी को डिवाइड नहीं करना चाहता। वे भले ही मुझे पसंद करें या नहीं। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं धोखा नहीं दूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा। हमने कांग्रेस पार्टी को बनाया, हमने इस घर को बनाया। मैं इसका हिस्सा हूं।'

उन्होंने कहा, 'एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देती है। सोनिया गांधी हमारी आदर्श हैं। कांग्रेस हर किसी के लिए परिवार की तरह है। हमारा संविधान बेहद महत्वपूर्ण है और हमें सभी के हितों की रक्षा करनी है। लोकसभा में 20 सीट जीतना हमारा अगला लक्ष्य है।' 13 मई को चुनाव का परिणाम आने के बाद से अब तक कांग्रेस CM का ऐलान नहीं कर सकी है।

अब ये तय हो चूका है कि कर्नाटक के अगले CM सिद्धारमैया होंगे।