पूर्णिया में आईजी और एसपी ने यातायात थाना का किया उद्घाटन, पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पूर्णिया में यातायात थाना सह साइबर थाना का आईजी विवेकानंद सिंह और एसपी स्वीटी सेहरावत ने फीता काट कर उद्घाटन किया

पूर्णिया में आईजी और एसपी ने यातायात थाना का किया उद्घाटन,  पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पूर्णिया:पूर्णिया में यातायात थाना सह साइबर थाना का आईजी विवेकानंद सिंह और एसपी स्वीटी सेहरावत ने फीता काट कर उद्घाटन किया। आईजी, एसपी एडिशन एसपी, ट्रैफिक डीएसपी, साइबर डीएसपी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

इस चार मंजिले भवन में ट्रेनिंग कक्ष, दो शौचालय जांच अधिकारी कक्ष, ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय थाना प्रभारी कक्ष , ओ डी जांच अधिकारी का कार्यालय है। इसके अलावा महिला पुरुष के लिए अलग हाजत और शौचालय बनाया गया है। दूसरे तल्ले पर साइबर डीएसपी का कक्ष है। जबकि चौथे मंजिल पर पुलिस बैरेक बनाया गया है जिसमें लगभग तीस पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था है।

इस अवसर पर आईजी विवेकानंद सिंह ने कहा कि इस नये थाना के बन जाने से पुलिस अफसर और कर्मियों को काम करने में सुविधा होगी। इसमें पर्याप्त कमरे हैं जहां का बेहतर माहौल में काम होगा। उन्होंने कहा कि इससे जोश और उत्साह के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।