जमालपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला दानापुर केंद्रीय विद्यालय की छात्रा का शव

केंद्रीय विद्यालय कैंट के लिए गुरुवार को निकली छात्रा खुशी कुमारी (15) का शव शुक्रवार को जमालपुर में ट्रैक किनारे बरामद हुआ। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे, उसके पैर-हाथ भी टूटे थे। मौके पर उसके बैग आईडी कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई।

जमालपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला दानापुर केंद्रीय विद्यालय की छात्रा का शव

DANAPUR : केंद्रीय विद्यालय कैंट के लिए गुरुवार को निकली छात्रा खुशी कुमारी (15) का शव शुक्रवार को जमालपुर में ट्रैक किनारे बरामद हुआ। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे, उसके पैर-हाथ भी टूटे थे। मौके पर उसके बैग आईडी कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

खुशी कुमारी के भाई अंशु ने बताया कि गुरुवार को जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत दानापुर थाने में दर्ज कराई गई थी। देर रात उसका शव किऊल-जमालपुर रेलखंड पर अभयपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे समपार फाटक के निकट मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर झारखंड सैप में पदस्थापित खुशी के पिता व पूर्व सैनिक अमरेश कुमार संबंधित थाना पहुंचे। पोस्टमार्टम करवाने के बाद वे शव को लेकर वापस घर लौट आये। अमरेश परिवार के साथ शाहपुर के नूरपूर चांदमारी में घर बनाकर रहते हैं।

दो बहनों में खुशी छोटी थी। खुशी दानापुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार को सुबह रोज की तरह करीब सात बजे वह स्कूल ड्रेस में साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक वह वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन करने लगे। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन रात में ही दानापुर थाने पहुंचे व लिखित शिकायत की। देर रात को खुशी का शव मिलने की सूचना मिली तो वे जमालपुर गए।