नीतीश सेतु पर RJD को गिरिराज सिंह का करारा जवाब, बोले- 'यह नमकहरामी के सिवा कुछ नहीं!'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

नीतीश सेतु पर RJD को गिरिराज सिंह का करारा जवाब, बोले- 'यह नमकहरामी के सिवा कुछ नहीं!'
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर आरजेडी की आपत्ति को लेकर गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा हमला बोला।

दरअसल, आरजेडी की ओर से मांग की जा रही है कि इस पुल का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नाम पर होना चाहिए। इसी सवाल पर गिरिराज सिंह ने तल्ख अंदाज में जवाब देते हुए इसे नमकहरामी करार दिया।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार का लॉकेट पहनना चाहिए और लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को भी नीतीश कुमार का लॉकेट पहनना चाहिए। अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो आरजेडी 22 सीटों पर भी अटकी रहती। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और पहल थी, जिसकी वजह से यह पुल बना है। इसलिए उनके नाम पर पुल का नाम रखा जाना बेहद अच्छी बात है और इसका स्वागत होना चाहिए।

वहीं, एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के उस बयान पर भी गिरिराज सिंह से सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के गीत बज सकते हैं तो स्टेशन पर नमाज भी पढ़ी जाएगी। इस पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब फैसला होगा कि आगे छठ रुकता है या नमाज पढ़ी जाती है।

इसके अलावा दिल्ली के शीशमहल को जनता के लिए खोले जाने के सवाल पर भी गिरिराज सिंह ने अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही है।

पटना से रॉबिन कुमार की रिपोर्ट