Nalanda Train Accident: करनौती के पास अलग हुईं पैसेंजर ट्रेन की बोगियां, एक ट्रेन रद्द और कई घंटों लेट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बिहार के नालंदा जिले में करनौती रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन (63340) की एक बोगी ज्वाइंटर से अलग हो गई। इस घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित हो गया।

Nalanda Train Accident: करनौती के पास अलग हुईं पैसेंजर ट्रेन की बोगियां, एक ट्रेन रद्द और कई घंटों लेट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में करनौती रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन (63340) की एक बोगी ज्वाइंटर से अलग हो गई। इस घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित हो गया। इसका असर राजगीर रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा। एक ट्रेन को रद्द करना पड़ा, जबकि कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। अचानक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक ट्रेन रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट

रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण राजगीर से पटना जाने वाली फास्ट मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। वहीं, मुंबई से राजगीर आने वाली जनता एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से पहुंची। बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस पांच घंटे और पटना-राजगीर फास्ट मेमू पैसेंजर चार घंटे विलंब से राजगीर पहुंची।

इसके अलावा राजगीर से दानापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देर से रवाना हुई।

श्रमजीवी एक्सप्रेस को कराया गया पास

हालांकि, नई दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को प्रभावित रेलखंड से किसी तरह पास करा दिया गया। इससे इस ट्रेन के यात्रियों को राहत मिली। लेकिन दूसरी ट्रेनों के विलंब और रद्द होने से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

छठ के बाद काम पर लौट रहे यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दरअसल, दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के बाद दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग अब वापस लौट रहे हैं। बिहार से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की भीड़ बनी हुई है।

इस बीच ट्रेनों के रद्द होने और घंटों विलंब से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। कई लोगों को अपनी आगे की यात्रा और कामकाज की योजना में बदलाव करना पड़ा। राजगीर स्टेशन पर भी दिनभर यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशान होना पड़ा।