बांदा जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावि

बांदा जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है लगातार बढ़ती सर्दी के कारण लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। सुबह और रात के समय चल रही सर्द हवाओं ने ठंड का असर और भी बढ़ा दिया है।

बांदा  जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन  पूरी तरह प्रभावि
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK - बांदा जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है  लगातार बढ़ती सर्दी के कारण लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। सुबह और रात के समय चल रही सर्द हवाओं ने ठंड का असर और भी बढ़ा दिया है।ठंड से बचाव के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग जगह-जगह अलाव जलाकर आग तापते दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ रही है।

वहीं दूसरी ओर घने कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थाम दी है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालक फोग लाइट के सहारे धीमी गति से चलने को मजबूर हैं। कोहरे की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने बांदा में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग मौसम के मिजाज से बेहाल नजर आ रहे हैं।