मौत या मर्डर: किसान की लाश मिलते ही खुली पड़ोसियों की पोल!
सासाराम में किसान की मौत या सोची-समझी साजिश? ठनका गिरने की कहानी के पीछे छुपा है खौफनाक सच। पुलिस भी हैरान, आखिर खेत में उस रात क्या हुआ था? पूरी मिस्ट्री पढ़ें।
सासाराम (रोहतास): बिहार के रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खैरा भुतहा गांव में जमीन के मामूली टुकड़े के लिए एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही महेंद्र नट के रूप में हुई है, जिनका शव शनिवार को एक सूने खेत से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है।
शुरुआत में ग्रामीणों और आरोपियों द्वारा यह अफवाह फैलाने की कोशिश की गई कि महेंद्र नट की मौत रात में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से हुई है। लेकिन जैसे ही घटना की सूचना पाकर संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, सच सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक, शव की स्थिति देखने से साफ लग रहा था कि यह ठनका गिरने का मामला नहीं है; मृतक के शरीर पर झुलसने का कोई निशान नहीं था, बल्कि संदिग्ध चोटें पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज के एसडीपीओ (SDPO) सिंधु शेखर सिंह तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की कमान संभाली। छानबीन के दौरान मृतक की पुत्री खुशबू कुमारी ने बताया कि पड़ोस के ही प्रमोद यादव तथा कुछ अन्य ग्रामीणों से उनके पिता का जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद में उनके पिता महेंद्र नट की हत्या की गई है। पुत्री ने बताया कि इस जमीन के लिए पहले भी झगड़ा हो चुका है। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। पटना से NBC 24 के लिए अंकित कुमार की रिपोर्ट।