भोजपुर में दिवाली की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 9 लोगों को रौंदा; दो सगे भाइयों की मौत, 7 घायल

बिहार के भोजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर मौजूद नौ लोगों को कुचल दिया।

भोजपुर में दिवाली की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 9 लोगों को रौंदा; दो सगे भाइयों की मौत, 7 घायल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Bhojpur: बिहार के भोजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर मौजूद नौ लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान रामडीहरा गांव निवासी कमलेश यादव (48) और उनके सगे भाई दिनेश यादव (55) के रूप में हुई है। दोनों के पिता का नाम नरेश यादव बताया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, हादसे में रमेश यादव (40), मुन्ना यादव (34), करिया यादव (12), भुअर यादव (14), मोहित यादव (11), धर्मेंद्र पंडित समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी का आरा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, वाहन अनियंत्रित होने के पीछे की वास्तविक वजह और चालक की लापरवाही को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर लगाम लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस हादसे ने एक बार फिर बिहार में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।