नीतीश सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, रक्षा बंधन के दिन सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन 2024 के मौके पर बिहार की राजधानी पटना की सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। नीतीश सरकार ने राखी पर बहनों को तोहफा दिया है।

नीतीश सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, रक्षा बंधन के दिन सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: रक्षाबंधन 2024 के मौके पर बिहार की राजधानी पटना की सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। नीतीश सरकार ने राखी पर बहनों को तोहफा दिया है। पटना में चलने वालीं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी सिटी बसों में 19 अगस्त सोमवार को महिलाओं और युवतियों का टिकट नहीं लगेगा। यह सुविधा सभी वर्ग की महिला यात्रियों पर लागू होगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन के दिन सुबह 6 से 9.30 बजे तक मिलेगी।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा राजधानी पटना में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।

पटना के इन रूटों पर राखी पर बहनों के लिए फ्री बस सेवा-

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 222, 444, 500, 555, 600, 888, 100, 200, 999 (पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बस) पर परिचालित बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकती हैं।