शाहनवाज हुसैन के घर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, बेटे अरबाज और बहू अफशां को दिया शादी का आशीर्वाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन और बहू अफशां से मुलाकात की और नवविवाहित जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया

शाहनवाज हुसैन के घर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, बेटे अरबाज और बहू अफशां को दिया शादी का आशीर्वाद
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NEW DELHI: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन और बहू अफशां से मुलाकात की और नवविवाहित जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें शाहनवाज हुसैन ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

परिवार के साथ बिताया समय, दिया उपहार

शाहनवाज हुसैन की ओर से साझा की गई तस्वीरों में मोहन भागवत पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित अरबाज और अफशां को फूलों का गुलदस्ता और उपहार भी भेंट किया।

तस्वीरें साझा करते हुए शाहनवाज हुसैन ने लिखा कि मोहन भागवत का प्यार और आशीर्वाद उनके पूरे परिवार के लिए बेहद अनमोल है। इसके लिए उन्होंने और उनके परिवार ने दिल से आभार जताया।

कांग्रेस विधायक की बेटी से हुआ है अरबाज का निकाह

बता दें कि शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का निकाह 25 अक्टूबर को दिल्ली में अफशां अकरम खान के साथ हुआ था। अफशां हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी हैं। इस शादी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हुई थी।

रिसेप्शन में कई दिग्गज नेता हुए थे शामिल

अरबाज और अफशां की शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन समारोह में देश की कई जानी-मानी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की थी। इनमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल समेत कई बड़े नेता शामिल थे।

इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी समारोह में पहुंचे थे। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने इस समारोह को खास बना दिया था।

फिलहाल मोहन भागवत की शाहनवाज हुसैन के परिवार से हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।