गुस्से से लाल हुईं नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी..सदन के बाहर धरना पर बैठीं..नीतीश को खूब सुनाईं खरीखोटी

बजट सत्र के नौवें दिन बुधवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी में जमकर नोकझोंक के बाद भारी हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी महिलाओं के अपमान का आरोप लगाकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गईं और सरकार को खूब खरीखोटी सुनाईं।

गुस्से से लाल हुईं नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी..सदन के बाहर धरना पर बैठीं..नीतीश को खूब सुनाईं खरीखोटी

Patna : बजट सत्र के नौवें दिन बुधवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी में जमकर नोकझोंक के बाद भारी हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी महिलाओं के अपमान का आरोप लगाकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गईं और सरकार को खूब खरीखोटी सुनाईं। यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार चाटुकारों से घिरे हुए हैं। संजय झा, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, ललन सिंह का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये लोग मुख्यमंत्री की कान फूंकते रहते हैं। ये लोग नीतीश कुमार को खा जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सिर्फ मेरा अपमान नहीं किया है, बल्कि बिहार की सभी महिलाओं का अपमान किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नीतीश कुमार की फूंक रही है। उनकी पार्टी के नेता भी उन्हें गुमराह करने में लगे हैं। ये सभी मिलकर नीतीश कुमार को खा जाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के पीछे पांच-छह नेता लगे हुए हैं जो कनफूंकवा का काम कर रहे हैं। उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उनके सिखावे-पढ़ावे में आकर नीतीश कुमार बिहार की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा वाले और उनकी पार्टी के कुछ खास नेता उन्हें हमेशा घेरे रहते हैं और सिखा-पढ़ाकर अनाप-शनाप बयान दिला रहे हैं। बिहार की जनता जानती है कि कौन सरकार चला रहा है। नीतीश कुमार भाजपा के रिमोट से चल रहे हैं। नीतीश निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। वे खुद सरकार नहीं चला रहे, बल्कि सारा पावर भाजपा और आरएसएस को दे दिए हैं। नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि कोई सुरक्षित नहीं है। आज नीतीश कुमार ने मेरा अपमान नहीं किया है, बल्कि बिहार की सभी महिलाओं का अपमान किया है। 

उन्हें बिहार के महिलाओं के अपमान की आदत पड़ गई है। बिहार में गुंडा राज आ गया है, सदन और सदन के बाहर महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। राबड़ी देवी का गुस्सा इतने पर शांत नहीं हुआ, यहां तक कह दिया कि बिहार में पूरी तरह गुंडा राज कायम हो गया है। राह चलते लोगों की हत्याएं हो रही है। स्कूल पर बम फेंके जा रहे हैं। नीतीश कुमार के राज में बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है।