बिहार में अब खेल मंत्री भी होगा..नीतीश कैबिनेट ने खेल विभाग का किया गठन, इतने एजेंडों पर लगाई मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें सबसे नया और महत्वपूर्ण यह है कि बिहार में अब खेल मंत्री भी होगा, कैबिनेट ने खेल विभाग के गठन का फैसला किया है..

बिहार में अब खेल मंत्री भी होगा..नीतीश कैबिनेट ने खेल विभाग का किया गठन, इतने एजेंडों पर लगाई मुहर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें सबसे नया और महत्वपूर्ण यह है कि बिहार में अब खेल मंत्री भी होगा, कैबिनेट ने खेल विभाग के गठन का फैसला किया है। इस विभाग के तहत सभी तरह के खेल आएंगे। खेल विभाग के गठन के बाद बिहार में अब कुल 45 विभाग हो गए।

वहीं पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया। सभी छह तरह के प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया गया है. इससे सरकार का 3 अरब 85 करोड़ से अधिक खर्च होगा। राज्य में अब मुखिया को 5000 जबकि उपमुखिया 2500 रुपया मानदेय मिलेगा।

वहीं आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाने का फैसला भी कैबिनेट में लिया गया। आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 5950 से बढ़कर अब 7000 रुपये हो गया है. वहीं आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 2975 से बढ़कर 4000 हो गया. इससे सरकार पर 286.37 करोड़ से अधिक का भार पड़ेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी।

बिहार आईटी पॉलिसी 2024 की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई। इसके साथ ही रामेश्वर मिश्रा तत्कालीन मुंसिफ बेगूसराय वर्तमान में सब जज सह एसीजेएम को दंड स्वरूप सेवा से बर्खास्त किए जाने की स्वीकृति दी गयी है। साथ ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण प्रारूप को अनुमोदित करने के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट में प्राधिकृत किया गया है।