PM मोदी पर बना नया भोजपुरी गाना, 'नथिया झकास’ को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

भोजपुरी सिनेमा दिन पर दिन जिस तरह से आगे बढ़ रहा है वो वाकई में देखने लायक है।बता दे की आज बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही उनकी फिल्मों और गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। आए दिन भोजपुरी के नए गाने रिलीज होते हैं। ऐसे में साल साल 2023 की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी धमाकेदार रहा है। अब तक आपने भोजपुरी गानों में कई नेताओं का नाम सुना होगा

PM मोदी पर बना नया भोजपुरी गाना, 'नथिया झकास’ को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

NBC24 DESK - भोजपुरी सिनेमा दिन पर दिन जिस तरह से आगे बढ़ रहा है वो वाकई में देखने लायक है।बता दे की आज बॉलीवुड फिल्मों की तरह ही उनकी फिल्मों और गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। आए दिन भोजपुरी के नए गाने रिलीज होते हैं। ऐसे में साल साल 2023 की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी धमाकेदार रहा है। अब तक आपने भोजपुरी गानों में कई  नेताओं का नाम सुना होगा, लेकिन अब एक ऐसा गाना वायरल हो रहा है, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाया गया है। गाने के टाइटल 'नथिया झकास' है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है।

इस गाने में मोदी से 15 लाख रुपए देने की बात कही जा रही है।'नथिया झकास' गाने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी के चलते घर में बैठे लोगों को 15 लाख रुपए देने का जो वादा किया था। इस गाने में उसी की बात कही जा  रही है। प्रधानमंत्री के इस वादे को लेकर मशहूर भोजपुरी गायक अमित आशिक और मानिता श्री ने अपने गाने 'नथिया झकास' के माध्यम से कही है।'नथिया झकास' भोजपुरी गाना बेरोजगारी और आम आदमी के हालातों पर फिल्माया गया है। इस गाने को अमित आशिक  और मनिता श्री ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के लिरिक्स राहुल जडेजा ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। इसे आदित्य कुमार झा ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने को आप राजघराना फिल्म्स मगाही नामक यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर काफी व्यूज मिल चुके हैं।