नवादा में बड़ा सड़क हादसा, कोयला लदा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, बारहों पहिए हुआ ऊपर
नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेव मोड़ के समीप रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहां कोयले से लदा एक भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से दस फिट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।
NBC24NEWSDESK :नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेव मोड़ के समीप रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।जहां कोयले से लदा एक भारी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से दस फिट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।सड़क पर चलते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया और नीचे गिरते ही पलट गया, जिससे उसके बारहों पहिए ऊपर की ओर हो गए। ट्रक का मालिक जब मौके पर पहुंचा और वाहन की हालत देखी, तो वह छाती पीट-पीटकर रोने लगा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था, इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
जब इस घटना के संबंध में नेमदारगंज थाना प्रभारी से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जैसे ही कोई ठोस तथ्य सामने आएगा, उसकी जानकारी दे दी जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
sweetysharma31517