बिहार में एक और पुल हुआ धड़ाम..1 लाख लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा..

बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर एक पुल धवस्त हो गया है। इसबार पीरपैंती आयी बाढ़ की पानी में पुल बह गया।

बिहार में एक और पुल हुआ धड़ाम..1 लाख लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा..
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक बार फिर एक पुल धवस्त हो गया है। इसबार पीरपैंती आयी बाढ़ की पानी में पुल बह गया। घटना पीरपैंती प्रखंड की बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत की है। जानकारी के अनुसार चौखंडी पुल बाढ़ की पानी में ध्वस्त हो गया है। गुरुवार से ही इस पुल पर खतरा मंडरा रहा था लेकिन किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पुल धव्स्त होने के ग्रामीणों की समस्या बढ़ गयी है।

आपको बता दें कि दो साल पहले पीडब्ल्यू की ओर से चौखंडी पुल का निर्माण कराया गया था। इस पुल के गिरने से प्रखंड मुख्यालय का जिला से संपर्क भंग हो गया है। करीब एक लाख की आबादी का आवागमन बाधित हो गया है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गयी लेकिन प्रशासन अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है ।