गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, इतने लोगों की मौत, मेले पर लगी रोक

गोपालगंज में सोमवार की देर रात दुर्गा पूजा मेला के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

गोपालगंज में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, इतने लोगों की मौत, मेले पर लगी रोक

GOPALGANJ: जिले में सोमवार की देर रात दुर्गा पूजा मेला के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। घटना राजा दल पूजा पंडाल में हुई है। पंडाल में मची भगदड़ के कारण दर्जनों लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

देर रात हुई इस घटना में मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृत बच्चे का नाम आयुष कुमार है, जो माझा थाना क्षेत्र के सनाठ मठिया निवासी दिलीप राम का पुत्र था। वहीं मरने वाली महिलाओं की पहचान 55 वर्षीय उर्मिला देवी कुचायकोट के सासामुसा निवासी रविंद्र शाह की पत्नी थी जबकि, दूसरी महिला नगर थाना के बसडीला निवासी भोज शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी।

मेले पर लगी रोक

वहीं घटना के तुरंत बाद डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात मौके पर पहुंचे। डीएम ने भगदड़ के जांच का आदेश दिया है। सदर अनुमंडल के एसडीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को नहीं लगाया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि भी ज्यादा थी जबकि निकलने का रास्ता सही नहीं था। पहले बाहर निकालने की होड़ में भगदड़ मच गई और एक बच्चा जमीन पर गिर गया जिसे उठाने में दो महिलाओं की जान चली गई। हालांकि, इस दौरान एक और बच्चा जख्मी हुआ था जिसे बचा लेने की बात सामने आ रही है।