“2024 में केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार” तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

तेज प्रताप यादव बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जीत पक्की है। इसबार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी जीत पक्की है।

“2024 में केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार” तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज है। राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरे अपने योद्धाओं को जिताने के लिए एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आगामी 7 मई को तीसरे चरण के मतदान होने को हैं। ऐसे में बिहार के पूर्व मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

तेज प्रताप यादव बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जीत पक्की है। इसबार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी जीत पक्की है। जिस तरह से गर्मी में भी लोगों का हुजूम एकत्रित हो रहा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। हमारी बहुत बड़ी जीत होगी। इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनना तय है। यह हम भविष्यवाणी करते हैं।

आपको बता दें कि पाटलिपुत्रा लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी पुत्री एड़ी चोटी की जोर लगा दी है। रविवार को बेलीरोड नयाटोला स्थित लालू खटाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां राज्यसभा सांसद सह पाटलिपुत्र की राजद प्रत्यासी मीसा भारती और पूर्व मंत्री सह दानापुर के पूर्व विधायक रामानद यादव के नेतृत्व कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है।