छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों का जायजा ले रहे थे सीएम नीतीश, तभी युवक ने गांधी सेतु से लगा दी छलांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को छठ महापर्व को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने राजधानी पटना के कई घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई आला अधिकारी उनके साथ थे। नीतीश कुमार ने जल मार्ग के मार्ग के माध्यम से दीघा घाट से लेकर गायघाट तक के गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों का जायजा ले रहे थे सीएम नीतीश, तभी युवक ने गांधी सेतु से लगा दी छलांग

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को छठ महापर्व को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने राजधानी पटना के कई घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई आला अधिकारी उनके साथ थे। नीतीश कुमार ने जल मार्ग के मार्ग के माध्यम से दीघा घाट से लेकर गायघाट तक के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इसी दौरान गांधी सेतु ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगा दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वही एसडीआरएफ की टीम ने उसे तुरंत मौके पर बाहर निकाला और इस युवक की जान बच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ हिलाते हुए अपने गाड़ी पर बैठकर निकल गए।

नीतीश कुमार ने इस दौरान गंगा घाटों की साफ-सफाई समेत छठ व्रतियों की दी जाने वाली कई सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं सीएम नीतीश ने इस दौरान अधिकारियों को छठ पर शांतिपूर्ण एवं तमाम व्यवस्थाओं सहित पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बताते चलें कि इस साल 17 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होगी। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाला छठ चार दिनों तक चलेगा। 18 नवंबर को खरना मनाया जाएगा, 19 नवंबर को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा जबकि प्रातकालीन  अर्घ्य 20 नवंबर को दिया जाएगा।

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट