डेहरी स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने पहुंचीं DSP चित्रा कुमारी, RPF भी रही साथ

डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर 'कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग' और RPF ने 'नया सवेरा 3.0' अभियान के तहत मानव तस्करी और महिला सुरक्षा को लेकर यात्रियों को किया जागरूक। पढ़ें पूरी खबर।

डेहरी स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने पहुंचीं DSP चित्रा कुमारी, RPF भी रही साथ
'नया सवेरा 3.0' के तहत महिला सुरक्षा और मानव तस्करी रोधी जागरूकता अभियान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

डेहरी (रोहतास): रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी, महिला उत्पीड़न, बाल मजदूरी और यौन शोषण जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम 'कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग, पटना' द्वारा आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व DSP चित्रा कुमारी ने किया। अभियान में आरपीएफ (RPF) निरीक्षक राज किशोर कछवाहा के साथ-साथ RPF के कई अधिकारी और रेल कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

यह पूरा जागरूकता कार्यक्रम "नया सवेरा 3.0" पहल के तहत आयोजित किया गया। टीम ने डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया में घूम-घूमकर यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को बताया गया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग झांसा देकर महिलाओं और बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं या मानव तस्करी के जाल में फंसाते हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि:

"सफर के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।"

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक परिस्थिति की तुरंत सूचना ऑन-ड्यूटी रेल कर्मियों या आरपीएफ को दें। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के माध्यम से होने वाले मानव व्यापार, बाल श्रम और यौन शोषण जैसे अपराधों पर पूरी तरह से नकेल कसना है।