बिहार में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का रेल ओवरब्रिज से लटकता मिला शव, हत्या या आत्म-हत्या की जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम चंपारण में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का शव रेल ओवरब्रिज से लटकते हुए पाया गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना नरकटियागंज का है।

बिहार में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का रेल ओवरब्रिज से लटकता मिला शव, हत्या या आत्म-हत्या की जांच में जुटी पुलिस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का शव रेल ओवरब्रिज से लटकते हुए पाया गया। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना नरकटियागंज का है। जहां गुरुवार की सुबह-सुबह हेडमास्टर सूरज महतो का शव रेलवे ओवरब्रिज से लटकती हुई पायी गई। शव की हालत देखकर एक तरफ जहां आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, वहीं हत्या की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

आपको बता दें कि मृतक सूरज महतो नरकटियागंज के पांडेय टोला के रहने वाले थे। वह सिसवा वृति टोला मध्य स्कूल में हेडमास्टर थे। हेडमास्टर के शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने में कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं मौके पर पहुंचेएसडीपीओ जयप्रकाश सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मगर हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा हट पाएगा।

पटना से डेस्क की रिपोर्ट