BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'मन की बात' कार्यक्रम को सफलता पूर्वक श्रवण कराने वाले विधायकों को किया सम्मानित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को अपने-अपने बूथों पर आम लोगों को सफलतापूर्वक श्रवण कराने वाले विधायकों, जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया भी मौजूद रहे।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'मन की बात' कार्यक्रम को सफलता पूर्वक श्रवण कराने वाले विधायकों को किया सम्मानित
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 9 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को अपने-अपने बूथों पर आम लोगों को सफलतापूर्वक श्रवण कराने वाले विधायकों, जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया भी मौजूद रहे।

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मन की बात कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को श्रवण कराने के लिए इन लोगों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सम्मानित किए गए विधायकों में कुमार शैलेन्द्र, रामचंद्र प्रसाद, नीतीश मिश्रा, केदार प्रसाद गुप्ता, श्याम बाबू प्रसाद गुप्ता, कविता देवी, संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिन्हा, निशा सिंह और नंद किशोर राम शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को भी इसके लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर बिहार के लोगों में उत्साह बढ़ा है। सम्मानित किए गए लोगों ने अपने क्षेत्रों के बूथों पर इस कार्यक्रम के जरिये लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुनने के लिए खास व्यवस्था की गई थी और लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया था.

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट