बिहार में दिखने लगा बाढ़ का असर, बाढ़ को देखते हुए 72 घंटे का अलर्ट
नेपाल में आई बाढ़ का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है… नेपाल से बढ़े बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार में 72 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
पश्चिम चम्पारण: नेपाल में आई बाढ़ का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है… नेपाल से बढ़े बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार में 72 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर गंडक बराज पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
मंत्री ने गंडक बराज के साथ-साथ कई बांधों और तटबंधों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बराज, बांध और तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और जलस्तर समेत पूरे हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।नेपाल में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और वहां जलस्तर बढ़ने की आशंका के बीच लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। पश्चिम चंपारण से एनबीसी 24 न्यूज के लिए अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट।