बिहार में आसमान से बरस रही आग, पहली बार जारी हुआ रेड अलर्ट, जानें कब से मिलेगी राहत..?

बिहार में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर में गर्मी ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सामवार को यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री रहा।

बिहार में आसमान से बरस रही आग, पहली बार जारी हुआ रेड अलर्ट, जानें कब से मिलेगी राहत..?

PATNA: बिहार में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर में गर्मी ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सामवार को यहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री रहा। प्रदेशवासियों को 2 मई तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को छह जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में ऑरेंज, जबकि चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में गर्म दिन रहने के आसार हैं।

राज्य में दो मई तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भागलपुर व पूर्णिया भीषण गर्मी की चपेट में रहे। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वाल्मीकिनगर, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, कटिहार व नवादा में लू चली। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर जिले के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। सिवान, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही बक्सर, शिवहर, मधेपुरा और सहरसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत देगा। यह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा। विक्षोभ की मजबूती के चलते अप्रत्यक्ष रूप से बिहार पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 3 मई से हवा के रुख में बदलाव होगा। इसी कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं।