प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई महिला, कचहरी चौक पर जमकर हुआ हंगामा, पुलिस बनी तमाशबीन

भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग जाती विवाहिता को ससुराल वालों ने पकड़ा। बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा और मारपीट। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई महिला, कचहरी चौक पर जमकर हुआ हंगामा, पुलिस बनी तमाशबीन
जीजा के दोस्त संग भागी महिला, ससुराल पक्ष और प्रेमी के बीच चले लात-घूंसे
Image Slider
Image Slider
Image Slider

​भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के व्यस्ततम कचहरी चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक विवाहिता को उसके कथित प्रेमी के साथ जाते हुए ससुराल वालों ने देख लिया। इसके बाद बीच चौराहे पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस, हंगामा और मारपीट शुरू हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि महिला अपने पति का घर छोड़कर काफी समय से अपने प्रेमी के साथ रह रही है।

ससुराल वालों ने महिला और उसके कथित प्रेमी पर ढाई साल के बच्चे की मौत का भी गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला का कथित प्रेमी रिश्ते में उसके जीजा का दोस्त है। हंगामे के दौरान महिला की गोद में एक नवजात बच्चा भी मौजूद था, जिसे अपने कब्जे में लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक छीना-झपटी और विवाद होता रहा।

​दूसरी ओर, महिला ने ससुराल वालों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। महिला का कहना है कि ​ससुराल में उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी। ​जब पति ने उसका साथ नहीं दिया और उत्पीड़न रुकवाने में नाकाम रहा, तो वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने लगी।

​कचहरी चौक जैसे व्यस्त इलाके में काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। इस दौरान महिला और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट भी की गई। मौके पर पुलिस मौजूद तो रही, लेकिन काफी देर तक पुलिस की तरफ से कोई ठोस हस्तक्षेप नहीं किया गया, जिससे सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।