पटना में छठ घाट गए दो जुड़वा भाईयों की डूबने से मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

राजधानी पटना में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम के बीच घाट गए दो जुड़वा भाईयों की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित एक पोखर की है। जिसके बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर खूब बवाल काटा।

पटना में छठ घाट गए दो जुड़वा भाईयों की डूबने से मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

PATNA: राजधानी पटना में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम के बीच घाट गए दो जुड़वा भाईयों की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित एक पोखर की है। जिसके बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर खूब बवाल काटा।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों जुड़वा भाई पोखर में नहाने के लिए चले गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाला और एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां देखने के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

मृतकों की पहचान साहिल कुमार और सौरभ कुमार के रूप में की गई है। ये दोनों जुड़वा थे और इनकी उम्र 11-12 साल के आसपास थी। ये जोनों गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।

वहीं इस पूरे मामले में रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि छठ के दिन ब्रह्मपुर पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चों का नाम साहिल और सौरभ नाम है। ये दोनों जुड़वा भाई थे। गिरिजनांद के पुत्र थे। ये शाहपुर के रहने वाले थे।