बेगूसराय में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग राम बालक पंडित गिरफ्तार

बेगूसराय में 60 वर्षीय राम बालक पंडित ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म। अब पीड़ित परिवार को मामला रफा-दफा करने के लिए मिल रही 5 लाख की धमकी! पूरी खबर पढ़ें

बेगूसराय में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग राम बालक पंडित गिरफ्तार
बेगूसराय : मंझौल थाना
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 60 वर्षीय बुजुर्ग राम बालक पंडित ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। रविवार को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे आम चुनने का लालच दिया और घर से 500 मीटर दूर एक सुनसान बगीचे में ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राम बालक पंडित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन इस घटना में नया और चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब पीड़ित परिवार को मुंह बंद रखने के लिए धमकियां मिलने लगीं।

पीड़िता की मां का आरोप है कि मंतोष कुमार नाम के एक व्यक्ति ने आरोपी की तरफ से उन पर दबाव बनाया है। उनसे कहा गया है कि कोर्ट-कचहरी के चक्कर छोड़ने के बदले 5 लाख रुपये ले लें और मामला यहीं 'मैनेज' (रफा-दफा) कर लें। इस खौफनाक वारदात और उसके बाद मिल रही धमकियों से पीड़ित परिवार बेहद डरा हुआ है और अब प्रशासन से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया साठ साल के बुजुर्ग द्वारा यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया गया , जिसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए रामबालक पंडित को न्यायिक हिराशत में लिया गया है। पटना से NBC 24 के लिए अंकित कुमार की रिपोर्ट।