कांग्रेस के संपर्क में जेडीयू..! CM नीतीश का क्या होगा अगला कदम..? आरजेडी के मनोज झा क्या बोले..

बिहार में 40 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी 17 और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर लड़ी। मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में यह बात सामने आई है कि जेडीयू का प्रदर्शन बीजेपी से बेहतर है

कांग्रेस के संपर्क में जेडीयू..! CM नीतीश का क्या होगा अगला कदम..? आरजेडी के मनोज झा क्या बोले..
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार में 40 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी 17 और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर लड़ी। मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में यह बात सामने आई है कि जेडीयू का प्रदर्शन बीजेपी से बेहतर है। चर्चा है कि नीतीश कुमार की पार्टी से कांग्रेस नेतृत्व संपर्क में भी है। ऐसे में नीतीश कुमार का अगला कदम क्या होगा? इस पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है।

मनोज झा ने कहा है कि नीतीश कुमार इस गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के सूत्रधार भी थे। चंद्रबाबू नायडू तो 2019 में हमारे साथ लड़े थे। हमें पता है कि उनके जेहन में भी चल रहा होगा कि विकल्प देश के समक्ष आए। क्योंकि जनता ने तानाशाही की प्रवृत्तियों को खारिज कर दिया है। मैंने पहले भी कहा है कि इंडिया गठबंधन की नींव उन्होंने ही रखी थी।