बिहार में भीषण गर्मी के कारन रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत तापमान 44°C से 45°C के पार पहुंच रहा है। हालांकि पटना शहर और इसके आसपास के दक्षिण भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है, लेकिन मुख्य रूप से रेड अलर्ट दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे कि रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर और कैमूर (भभुआ) के लिए जारी किया गया है।

बिहार में भीषण गर्मी के कारन रेड अलर्ट जारी
बिहार में भीषण गर्मी के कारन रेड अलर्ट जारी
बिहार में भीषण गर्मी के कारन रेड अलर्ट जारी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Patna: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत तापमान 44°C से 45°C के पार पहुंच रहा है। हालांकि पटना शहर और इसके आसपास के दक्षिण भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है, लेकिन मुख्य रूप से रेड अलर्ट दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे कि रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर और कैमूर (भभुआ) के लिए जारी किया गया है।

जानिये बिहार के किन जिलों में रेड अलर्ट जारी :

लू का रेड अलर्ट: मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और बक्सर जिलों में तीव्र लू (Severe Heatwave) का रेड अलर्ट जारी किया है। पटना में भी तापमान 45°C के आसपास दर्ज किया जा रहा है और फिलहाल गर्म हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है |

मौसम में बदलाव: एक तरफ जहां बिहार के 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ कुछ उत्तर-पूर्वी शहरों में आंधी और आंशिक बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

रेड अलर्ट के दौरान क्या करें और क्या न करें?

  • दोपहर में बाहर जाने से बचें: सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, बहुत जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलें।
  • हाइड्रेटेड रहें: प्यास न लगने पर भी लगातार पानी, ओआरएस (ORS) का घोल, लस्सी, छाछ या नींबू पानी पीते रहें।
  • सूती कपड़े पहनें: हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलते समय सिर को तौलिए, टोपी या छतरी से ढकें।
  • खाली पेट न निकलें: घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खाकर और पर्याप्त पानी पीकर ही निकलें।

आगे की ख़बरों के लिए बने रहे ,और अपनी सेहत का ख्याल रखें । पटना से अफ़ीफ़ा निज़ामी की रिपोर्ट