हो जाएं सावधान! प्रचंड गर्मी के बीच तेज रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान 'रेमल', बिहार से लेकर बंगाल तक मचाएगा तबाही!

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि रविवार (26 मई) आधी रात के आसपास सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर एक भीषण चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।

हो जाएं सावधान! प्रचंड गर्मी के बीच तेज रफ्तार से आ रहा चक्रवाती तूफान 'रेमल', बिहार से लेकर बंगाल तक मचाएगा तबाही!

PATNA: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि रविवार (26 मई) आधी रात के आसपास सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर एक भीषण चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। इसे रेमल नाम दिया गया है। इसका असर पश्चिम बंगाल से लेकर बिहारत तक होने वाला है।

मॉनसून से पहले इस मौसम में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है. हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवात के नामकरण प्रणाली के अनुसार, इस तूफान का नाम रेमलरखा गया है. ओमान द्वारा रेमल नाम दिया गया यह चक्रवात, उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण परंपरा के बाद, इस प्री-मानसून सीज़न में बंगाल की खाड़ी में पहली चक्रवाती गतिविधि को चिह्नित करता है.

आईएमडी के अनुसार, 24 मई को मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बांग्लादेश में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं 25 मई की शाम से पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी ओडिशा तटों पर तूफानी हवा की गति बढ़ने की संभावना है। यह 60-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 26 मई की सुबह से 80 किमी प्रति घंटे से 100-120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट