बिहार में 18 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

बिहार में सियासी भूचाल आने को लेकर कयासों का दौर शुरु हो चुका है। इन्हीं सबके बीच नीतीश सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मंगलवार को नीतीश सरकार ने 23 जनवरी को 18 IAS अधिकारियों का तबादला किया है

बिहार में 18 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार का राजनीतिक गलियारा गरमाया हुआ है। मंगलवार को जहां सीएम नीतीश ने गवर्नर राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर आग में घी डालने का काम किया। वहीं अब बिहार में सियासी भूचाल आने को लेकर कयासों का दौर शुरु हो चुका है। इन्हीं सबके बीच नीतीश सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। मंगलवार को नीतीश सरकार ने 23 जनवरी को 18 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं 3 अधिकारियों को अतिरिक्त पदभार से आज़ाद किया गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले के साथ ही कई अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों के नाम की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सत्येंद्र कुमार सिंह (संयुक्त सचिव, सूचना जनसंपर्क विभाग) का तबादला कर नगर आयुक्त बेगूसराय की ज़िम्मेदारी दी गई है।

सुरेश चौधरी (बंदोबस्त पदाधिकारी, बेतिया, पश्चिमी चंपारण) को प्रमोशन देते हुए पंचायती राज विभाग के सचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं किशोरी चौधरी (अपर समाहर्ता सा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

उदिता सिंह (मौजूदा समय में मातृत्व अवकाश पर हैं) को बंदोबस्त पदाधिकारी के नालंदा की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं तरनजोत सिंह (नगर आयुक्त, नालंदा) को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक पद की ज़िम्मेदारी दी गई है।