रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक, कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना, अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादलों से हट सकती है रोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में चल रही हैं। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।

रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक, कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना, अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादलों से हट सकती है रोक
Image Slider
Image Slider
Image Slider

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में चल रही हैं। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। सबसे ज्यादा नजर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटाने और नई ट्रांसफर नीति पर रहेगी। सरकार जल्द ही प्रदेश में तबादलों का रास्ता खोल सकती है।

माना जा रहा है कि कैबिनेट में नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद विभागों में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर शुरू हो सकते हैं। आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और मौजूदा खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। सरकार खेती-किसानी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी फैसला ले सकती है।